You are currently viewing Bihar Krishi Yantra Anudan Yojana 2026 – कृषि यंत्र सब्सिडी ऑनलाइन आवेदन
krishi yantra anudan yojana

Bihar Krishi Yantra Anudan Yojana 2026 – कृषि यंत्र सब्सिडी ऑनलाइन आवेदन

Bihar Krishi YantraAnudan Yojana 2026

Krishi Yantra Anudan Yojana — कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन

  • 🚜कृषि यंत्र पर अनुदान
  • 🧑‍🌾बिहार के किसान
  • 🖥️ऑनलाइन आवेदन
  • 📲स्टेटस ऑनलाइन
Krishi Yantra Anudan Yojana Bihar – कृषि यंत्र सब्सिडीयंत्र पर
सब्सिडी
🚜
📑 इस लेख में
  1. Krishi Yantra Anudan Yojana क्या है?
  2. कौन आवेदन कर सकता है?
  3. Krishi Yantra Anudan के लिए दस्तावेज़
  4. ⚙️ Krishi Yantra Anudan Yojana आवेदन प्रक्रिया
  5. 📢 महत्वपूर्ण लिंक
  6. ❓ Krishi Yantra Anudan Yojana — सवाल-जवाब
  7. 📖 पूरी जानकारी (स्क्रीनशॉट के साथ)
  8. Bihar Krishi Yantra Anudan Yojana: कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

Krishi Yantra Anudan Yojana क्या है?

बिहार सरकार का कृषि विभाग किसानों को आधुनिक खेती के लिए ट्रैक्टर से चलने वाले यंत्र, थ्रेशर, रोटावेटर, पंपसेट, स्प्रेयर जैसे कई कृषि यंत्रों पर अनुदान (सब्सिडी) देता है।

Krishi Yantra Anudan Yojana के लिए आवेदन OFMAS पोर्टल (farmech.bih.nic.in) पर होता है। अनुदान की दर यंत्र और किसान की श्रेणी (सामान्य / SC-ST / अति पिछड़ा / महिला) के अनुसार अलग होती है।

👥

कौन आवेदन कर सकता है?

  • बिहार के किसान
  • DBT कृषि पोर्टल पर किसान पंजीकरण होना जरूरी — पंजीकरण कैसे करें
  • जिनके नाम से खेती की जमीन हो
विज्ञापन
🗂️

Krishi Yantra Anudan के लिए दस्तावेज़

  • 🆔किसान पंजीकरण संख्या
  • 🪪आधार कार्ड
  • 🏦बैंक खाता
  • 🧾जमीन की रसीद / LPC
  • 📱मोबाइल नंबर

⚙️ Krishi Yantra Anudan Yojana आवेदन प्रक्रिया

  1. 1🖥️OFMAS पोर्टल खोलेंfarmech.bih.nic.in
  2. 2🆔पंजीकरण संख्या डालेंDBT किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. 3🚜यंत्र चुनेंजिस यंत्र पर अनुदान चाहिए
  4. 4✍️जानकारी भरेंजमीन, बैंक आदि
  5. 5✅Submit करेंआवेदन संख्या नोट करें
  6. 6🧾स्वीकृति पत्रचयन होने पर यंत्र खरीदें

❓ Krishi Yantra Anudan Yojana — सवाल-जवाब

Krishi Yantra Anudan Yojana में कितनी सब्सिडी मिलती है?

सब्सिडी यंत्र के प्रकार और किसान की श्रेणी पर निर्भर है। हर साल विभाग यंत्रों की सूची और अनुदान दर जारी करता है, जो OFMAS पोर्टल पर देखी जा सकती है।

आवेदन के बाद क्या होता है?

जिला स्तर पर चयन के बाद स्वीकृति पत्र मिलता है। उसके बाद पंजीकृत विक्रेता से यंत्र खरीदना होता है और अनुदान राशि नियम अनुसार मिलती है।

आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

OFMAS पोर्टल पर “आवेदन की स्थिति” में अपनी आवेदन / पंजीकरण संख्या डालकर स्टेटस देख सकते हैं।

क्या Raj Computer से आवेदन करवा सकते हैं?

हाँ, बसरा बाजार स्थित Raj Computer (CSC) पर आकर आप यह आवेदन आसानी से करवा सकते हैं। कॉल / WhatsApp: 9709346021

📣 नोट: आवेदन सिर्फ तय समय में खुलता है — कृषि विभाग की सूचना पर नजर रखें। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है — हम सिर्फ जानकारी और आवेदन में मदद देते हैं। Raj Computer Basra पर आकर भी आवेदन करवा सकते हैं। ताज़ा जानकारी के लिए Sarkari Update Bihar पेज देखें या हमसे संपर्क करें।

विज्ञापन

📖 पूरी जानकारी (स्क्रीनशॉट के साथ)

Bihar Krishi Yantra Anudan Yojana: कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

नमस्कार दोस्तों! क्या आप बिहार के किसान हैं और अपनी खेती को आधुनिक बनाने के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी पर खरीदना चाहते हैं? तो यह लेख आपके लिए है। इसमें हमने Bihar Krishi Yantra Anudan Yojana की पूरी जानकारी विस्तार से दी है। इसे ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।

इस योजना में आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज़ और योग्यताएं जरूरी हैं। उनकी जानकारी भी नीचे दी गई है।

Bihar Krishi Yantra Anudan Yojana — फायदे

  • योजना का लाभ बिहार के किसानों को मिलता है।
  • कृषि विभाग अलग-अलग कृषि यंत्रों पर अनुदान (सब्सिडी) देता है। अनुदान की दर यंत्र और किसान की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होती है।
  • यंत्रों की ताज़ा सूची और अनुदान दर OFMAS पोर्टल पर देखी जा सकती है। हर साल इसमें बदलाव हो सकता है।
  • अनुदान की वजह से किसान कम खर्च में आधुनिक यंत्र खरीद पाते हैं, जिससे खेती की लागत और मेहनत घटती है।

Krishi Yantra Anudan Yojana — आवश्यक कागजात

आवेदन के लिए आमतौर पर इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। पोर्टल पर जो कागज मांगे जाएं, वही अपलोड करें:

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • चालू मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • खेती योग्य भूमि के दस्तावेज़ की प्रति
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती योग्य भूमि का LPC सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • किसान पंजीकरण की कॉपी

Krishi Yantra Anudan Yojana — आवेदन कैसे करें

आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को क्रम से फॉलो करें।

स्टेप 1 — DBT कृषि पोर्टल पर किसान पंजीकरण: सबसे पहले DBT कृषि पोर्टल पर नया पंजीकरण करें। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया यहां देखें। मोबाइल नंबर का OTP सत्यापित करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सबमिट करें। इसके बाद आपको किसान रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा, जिसे सुरक्षित रख लें।

स्टेप 2 — OFMAS पर नया आवेदन: DBT पर पंजीकरण के बाद OFMAS पोर्टल के होम पेज पर आएं। यहां Farmer Application टैब में Apply To Get Subsidy का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करके Application Entry चुनें।

OFMAS पोर्टल पर Farmer Application और Application Entry

क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां DBT पर पंजीकरण से मिला किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और Get Registration Details पर क्लिक करें।

किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Get Registration Details
  • इसके बाद OFMAS का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरें।
OFMAS रजिस्ट्रेशन फॉर्म
  • मांगे गए सभी दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
  • नया पासवर्ड बनाएं, कैप्चा कोड भरें और अंत में सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद जमीन का विवरण डालने का विकल्प आएगा। खाता नंबर, खेसरा नंबर और जमीन का रकबा डालकर Add Land Details पर क्लिक करें, फिर Close बटन पर क्लिक करें।
  • ध्यान रहे, कभी-कभी यूजर आईडी और पासवर्ड मोबाइल पर देर से आता है। इसलिए Close करने से पहले Acknowledgement No कॉपी कर लें। आगे यह काम आएगा।
जमीन का विवरण और Acknowledgement No

स्टेप 3 — Finalize Application

फिर से होम पेज पर आएं। Farmer Application टैब में Apply To Get Subsidy का विकल्प मिलेगा। इस पर जाकर Finalize Application पर क्लिक करें।

Finalize Application का विकल्प

क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी। इसमें रेफरेंस नंबर की जगह Acknowledgement No और पासवर्ड की जगह अपना पासवर्ड डालकर सबमिट करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर OTP आएगा।

OTP डालकर Verify Code वाले बटन पर क्लिक करें।

OTP डालकर Verify Code

अब Tick here if You Agree पर टिक लगाएं और Finalize बटन पर क्लिक करें।

Tick here if You Agree और Finalize

स्टेप 4 — Print Application

फिर से होम पेज पर आएं। Farmer Application टैब में Apply To Get Subsidy पर जाएं और Print Application पर क्लिक करें।

Print Application का विकल्प

अब Reference Acknowledgement नंबर डालकर Click here to Print पर क्लिक करें।

Reference Acknowledgement नंबर डालकर Click here to Print

अंत में सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको आवेदन की स्लिप मिल जाएगी। उसे प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।

ऊपर के सभी स्टेप्स पूरे करके आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

Krishi Yantra Anudan Yojana Online Apply Link

विज्ञापन
👁 0 बार देखा गया

Leave a Reply