Bihar Farmer RegistrationOnline 2026
Farmer Registration Bihar — कृषि योजनाओं के लाभ के लिए पहला कदम
- 🧑🌾सभी किसानों के लिए
- 🆓फ्री रजिस्ट्रेशन
- 🌾सभी कृषि योजनाओं में जरूरी
- 🖥️ऑनलाइन
DBTकिसान
पंजीकरण
📑 इस लेख में
Farmer Registration Bihar क्या है?
बिहार कृषि विभाग की सभी योजनाओं — बीज अनुदान, डीजल अनुदान, कृषि यंत्र अनुदान, फसल सहायता आदि — का लाभ लेने के लिए DBT Agriculture पोर्टल पर किसान पंजीकरण जरूरी है।
Farmer Registration Bihar के बाद किसान को 13 अंकों की पंजीकरण संख्या मिलती है। इसी नंबर से आगे हर योजना में आवेदन होता है और अनुदान सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते (DBT) में आता है।
कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?
- बिहार के रैयत और गैर-रैयत (बटाईदार) किसान
- उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- सक्रिय बैंक खाता
Farmer Registration Bihar के लिए दस्तावेज़
- 🪪आधार कार्ड
- 🏦बैंक पासबुक (IFSC के साथ)
- 📱आधार से जुड़ा मोबाइल
- 🧾जमीन की रसीद / LPC (योजना में आवेदन के समय)
- 🖼️फोटो
⚙️ Farmer Registration Bihar — ऑनलाइन प्रक्रिया
- 1🖥️DBT पोर्टल खोलेंdbtagriculture.bihar.gov.in
- 2📝पंजीकरण चुनेंकिसान पंजीकरण
- 3🪪आधार नंबर डालेंOTP / बायोमेट्रिक से सत्यापन
- 4✍️जानकारी भरेंपता, बैंक खाता आदि
- 5✅Submit करेंपंजीकरण संख्या मिलेगी
- 6🔍स्टेटस देखेंपावती भी डाउनलोड करें
📢 महत्वपूर्ण लिंक
❓ Farmer Registration Bihar — सवाल-जवाब
Farmer Registration Bihar का स्टेटस कैसे देखें?
किसान पंजीकरण खोजें / स्टेटस वाले लेख में पूरी प्रक्रिया दी गई है।
क्या किसान रजिस्ट्रेशन फ्री है?
हाँ, DBT Agriculture पोर्टल पर पंजीकरण निःशुल्क है। वसुधा केंद्र / CSC से करवाने पर वे अपना सेवा शुल्क ले सकते हैं।
पंजीकरण के कितने दिन बाद योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं?
पोर्टल के अनुसार पंजीकरण के 48 घंटे बाद आप 13 अंकों की पंजीकरण संख्या से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Farmer ID (किसान कार्ड) और DBT पंजीकरण में क्या फर्क है?
DBT पंजीकरण बिहार कृषि विभाग के DBT पोर्टल पर होता है। किसान कार्ड (Farmer ID) अलग व्यवस्था है — उसकी जानकारी किसान कार्ड बनवाना अनिवार्य वाले लेख में देखें।
क्या Raj Computer से आवेदन करवा सकते हैं?
हाँ, बसरा बाजार स्थित Raj Computer (CSC) पर आकर आप यह आवेदन आसानी से करवा सकते हैं। कॉल / WhatsApp: 9709346021
📣 नोट: आवेदन से पहले सभी दस्तावेज़ स्कैन करके तैयार रखें। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है — हम सिर्फ जानकारी और आवेदन में मदद देते हैं। Raj Computer Basra पर आकर भी आवेदन करवा सकते हैं। ताज़ा जानकारी के लिए Sarkari Update Bihar पेज देखें या हमसे संपर्क करें।
📖 पूरी जानकारी (स्क्रीनशॉट के साथ)
Farmer Registration Bihar क्या है?
Farmer Registration Bihar: बिहार में जो किसान कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें DBT Agriculture पोर्टल पर किसान पंजीकरण करना होता है। इस पोस्ट में हम बिहार किसान पंजीकरण से जुड़ी सारी जानकारी दे रहे हैं — यह क्या है, कौन कर सकता है, आवेदन कैसे करें, कौन से दस्तावेज़ चाहिए और पंजीकरण के बाद क्या करना है।
कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।
Farmer Registration Bihar: घर बैठे किसान रजिस्ट्रेशन की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया
राज्य के किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बिहार किसान पंजीकरण जरूरी है। DBT Agriculture पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद किसान कृषि संबंधी योजनाओं में आवेदन कर सकते हैं, और अनुदान की राशि सीधे बैंक खाते में आती है। पोर्टल के अनुसार किसान पंजीकरण की कोई अंतिम समय-सीमा तय नहीं है।
अब Farmer Registration Bihar के लिए सरकारी कार्यालय जाना जरूरी नहीं है। किसान घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से OTP के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं, या नजदीकी वसुधा केंद्र / CSC से बायोमेट्रिक तरीके से करवा सकते हैं।
पंजीकृत किसानों को मिलने वाली योजनाओं की सूची
कृषि पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को कई योजनाओं का लाभ मिलता है। नीचे प्रमुख योजनाओं की सूची दी गई है:
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
- जल जीवन हरियाली
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
- डीजल अनुदान योजना
- कृषि यांत्रीकरण योजना
- जैविक खेती अनुदान योजना
- बीज अनुदान योजना
- कृषि इनपुट अनुदान योजना
- कृषि इनपुट रबी योजना
Farmer Registration Bihar: पात्रता और आवश्यक जानकारी
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी और रैयत या गैर-रैयत किसान होना चाहिए।
- किसान की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए (OTP के लिए)।
- किसान के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए। बैंक खाता संख्या और IFSC कोड की जानकारी तैयार रखें।
- आवेदन बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जमा करें।
- आवेदन में सही और प्रामाणिक जानकारी दें। गलत जानकारी देने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
Farmer Registration Bihar करने के स्टेप्स
अगर आप बिहार के किसान हैं और किसान रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें।
सबसे पहले DBT Agriculture Bihar की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाएं, जो इस प्रकार दिखेगा:

चरण 1 — पोर्टल पर नया पंजीकरण करें
- होम पेज पर किसान पंजीकरण का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जहां आपको आधार से सत्यापन का तरीका चुनना होगा। यहां तीन विकल्प दिखेंगे: Demography + OTP, Demography + Bio-Auth और IRIS।
- घर बैठे पंजीकरण के लिए पहला विकल्प (Demography + OTP) चुनें। दूसरे और तीसरे विकल्प में उंगली या आंख की पुतली स्कैन करनी होती है, जिसके लिए बायोमेट्रिक डिवाइस चाहिए, जो वसुधा केंद्र पर मिलता है।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें, कैप्चा भरें और आगे बढ़ें।

- सत्यापन के बाद आपके सामने Registration फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में सारी जानकारी ध्यान से भरें। बैंक खाता संख्या सही डालें, क्योंकि गलत खाता नंबर देने पर पंजीकरण ब्लॉक हो सकता है।
- अंत में Register Now पर क्लिक करें। आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा और 13 अंकों की पंजीकरण संख्या मिल जाएगी। इसे सुरक्षित रख लें।
चरण 2 — पंजीकरण के बाद योजनाओं में आवेदन
- पंजीकरण के 48 घंटे बाद आप 13 अंकों की पंजीकरण संख्या से योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए OTP जरूरी है। OTP किसी को न बताएं और उसे गोपनीय रखें।
- आवेदन के समय योजना के अनुसार दस्तावेज़ मांगे जाते हैं। मुख्य रूप से जमीन का अद्यतन LPC / रसीद / जमाबंदी या जनप्रतिनिधि द्वारा सत्यापित स्व-घोषणा पत्र चाहिए।
- आवेदन पूरा होने पर रसीद प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से Farmer Registration Bihar कर सकते हैं।
पंजीकरण की स्थिति देखें और पावती डाउनलोड करें
पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर या आधार नंबर से Registration Status पेज पर अपना पंजीकरण देख सकते हैं। इसी पेज से पंजीकरण पावती भी डाउनलोड की जा सकती है। पूरी प्रक्रिया के लिए बिहार किसान पंजीकरण कैसे खोजें लेख पढ़ें।
