Bihar Income CertificateOnline Apply 2026
Income Certificate Online Apply — आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन यहां से करें
- ✅घर बैठे आवेदन
- 👆आसान प्रक्रिया
- ⏱️तय समय में
- ₹कोई सरकारी शुल्क नहीं
आयप्रमाण पत्र
ऑनलाइन
📑 इस लेख में क्या है? (पूरी सूची देखने के लिए दबाएँ)
- Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) क्या है?
- कौन आवेदन कर सकता है?
- Income Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- ⚙️ Income Certificate Online Apply की प्रक्रिया (Step by Step)
- 📢 महत्वपूर्ण लिंक
- ❓ Income Certificate Online Apply — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- 📖 पूरी जानकारी (स्क्रीनशॉट के साथ)
- Income Certificate Online Apply: बिहार आय प्रमाण पत्र की पूरी जानकारी
Income Certificate (आय प्रमाण पत्र) क्या है?
आय प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति या परिवार की सालाना आय को प्रमाणित करता है। छात्रवृत्ति, सरकारी योजना, EWS/OBC NCL प्रमाण पत्र, फीस में छूट और कई नौकरियों में इसकी जरूरत पड़ती है।
बिहार में Income Certificate Online Apply की सुविधा RTPS पोर्टल पर है। अंचल स्तर का आय प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी (CO) जारी करते हैं, जिसे आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
कौन आवेदन कर सकता है?
- बिहार राज्य के स्थायी निवासी
- कोई भी व्यक्ति, जिसे अपनी / परिवार की आय का प्रमाण चाहिए
- छात्र, किसान, मजदूर, नौकरी या व्यवसाय करने वाले
- मोबाइल नंबर होना जरूरी (OTP के लिए)
Income Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- 🪪आधार कार्ड
- 🖼️पासपोर्ट साइज फोटो
- 🏠निवास प्रमाण पत्र
- 📱मोबाइल नंबर
- 🧾आय का स्व-घोषणा पत्र / वेतन पर्ची (यदि हो)
⚙️ Income Certificate Online Apply की प्रक्रिया (Step by Step)
- 1🖥️RTPS पोर्टल खोलेंserviceonline.bihar.gov.in
- 2🏛️सामान्य प्रशासन विभागविभाग की सूची में चुनें
- 3📋आय प्रमाण पत्र का निर्गमनअपने स्तर वाली सेवा चुनें
- 4✍️फॉर्म में जानकारी भरेंनाम, पता, मोबाइल आदि
- 5📤दस्तावेज़ अपलोड करेंफोटो और जरूरी कागज
- 6✅Submit करेंआवेदन संख्या नोट कर लें
📢 महत्वपूर्ण लिंक
❓ Income Certificate Online Apply — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Income Certificate Online Apply करने के बाद कितने दिन में बनता है?
RTPS में अंचल स्तर के आय प्रमाण पत्र की समय-सीमा सामान्यतः 10 कार्य दिवस है। जांच या कागज में कमी होने पर ज्यादा समय लग सकता है। बनने के बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
आय प्रमाण पत्र कितने समय तक मान्य रहता है?
आमतौर पर आय प्रमाण पत्र एक वित्तीय वर्ष के लिए मान्य माना जाता है। छात्रवृत्ति या योजना में अक्सर चालू वर्ष का नया प्रमाण पत्र मांगा जाता है।
आय कितनी लिखनी चाहिए?
परिवार की सभी स्रोतों (खेती, मजदूरी, नौकरी, व्यवसाय) से होने वाली सही सालाना आय लिखें। गलत आय लिखने पर जांच में आवेदन रद्द हो सकता है।
आवेदन की स्थिति (Status) कैसे देखें?
RTPS पोर्टल पर “आवेदन की स्थिति देखें” में जाकर अपनी आवेदन संख्या (Application Reference No.) डालें। स्वीकृत होने पर वहीं से या “Download Certificate” लिंक से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या इसके लिए कोई फीस लगती है?
RTPS पोर्टल पर खुद आवेदन करने पर कोई सरकारी शुल्क नहीं लगता। साइबर कैफे या CSC से आवेदन करवाने पर वे अपना सेवा शुल्क ले सकते हैं।
📣 नोट: आवेदन से पहले सभी दस्तावेज़ स्कैन करके तैयार रखें। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है — हम सिर्फ जानकारी और आवेदन में मदद देते हैं। Raj Computer Basra पर आकर भी आवेदन करवा सकते हैं। ताज़ा जानकारी के लिए Sarkari Update Bihar पेज देखें या हमसे संपर्क करें।
📖 पूरी जानकारी (स्क्रीनशॉट के साथ)
Income Certificate Online Apply: बिहार आय प्रमाण पत्र की पूरी जानकारी
आय प्रमाण पत्र सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया आधिकारिक दस्तावेज है, जो एक साल में किसी व्यक्ति या परिवार की कुल आय को प्रमाणित करता है। सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, फीस में छूट, आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्रों और बैंक लोन जैसे कामों में इसकी जरूरत पड़ती है।
आय प्रमाण पत्र के बारे में ध्यान देने योग्य बातें
- आय का आकलन: इससे आपके परिवार की आर्थिक स्थिति पता चलती है और योजनाओं की पात्रता तय होती है।
- कौन जारी करता है: बिहार में अंचल स्तर का आय प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी (CO) जारी करते हैं।
- जरूरी जानकारी: आपको आय के स्रोत (वेतन, व्यवसाय, खेती, मजदूरी आदि) और परिवार के सदस्यों की आय की जानकारी देनी पड़ सकती है।
- वैधता: आमतौर पर एक वित्तीय वर्ष के लिए। इसके बाद नया प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है।
- उपयोग: छात्रवृत्ति, सरकारी योजनाएं, EWS/OBC NCL प्रमाण पत्र, फीस माफी, बैंक लोन आदि।
Income Certificate Online Apply में कौन-कौन से कागजात लगेंगे
आवेदन के समय आधार, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण और मोबाइल नंबर के साथ आय का स्व-घोषणा पत्र या कोई आय प्रमाण (जैसे वेतन पर्ची) तैयार रखें। सिर्फ आधार से काम नहीं चल सकता, इसलिए पहले पोर्टल पर मांगे गए कागज जरूर देख लें।
पहचान के लिए नीचे दिए गए कागजों में से कोई एक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा:
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- सर्विस पहचान पत्र (केंद्र, राज्य, सार्वजनिक)
- पासबुक (फोटो सहित बैंक / डाकघर द्वारा जारी)
- स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी)
- पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित)
- सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी)
Income Certificate Online Apply के लिए आवेदन कैसे करें
अगर आप बिहार के निवासी हैं और आय प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया स्क्रीनशॉट के साथ दी गई है। आवेदन से पहले एक बार पूरी प्रक्रिया पढ़ लें। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सबसे पहले बिहार के RTPS (Service Online Bihar) पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएं।
पोर्टल के होम पेज पर सामान्य प्रशासन विभाग पर क्लिक करें।

उसके बाद आय प्रमाण-पत्र का निर्गमन के विकल्प पर क्लिक करें और फिर अंचल स्तर पर चुनें।

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आवेदक का पूरा विवरण सही-सही भरें, जैसे आवेदक का नाम, लिंग, पिता का नाम, माता का नाम, आय और पता आदि। आवेदक का एक फोटो अपलोड करें और अंत में कैप्चा कोड भरें।

- और Proceed वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- आवेदक का पूरा विवरण सही-सही चेक कर लें। अगर कुछ गलत है तो Edit पर क्लिक करें, नहीं तो Attach Annexure पर क्लिक करें।
- यहां आवेदक का डॉक्यूमेंट अपलोड करना होता है। ऊपर दी गई सूची में से कोई एक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अब Save Annexure वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब पूरा फॉर्म प्रिव्यू होकर आ जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक जरूर चेक करें कि कोई त्रुटि न हो।
- अगर फॉर्म पूरी तरह सही है, तो सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।


- जैसे ही आप सबमिट करते हैं, स्क्रीन पर रिसीविंग दिख जाएगी।
- रिसीविंग डाउनलोड करने के लिए Export to PDF वाले बटन पर क्लिक करें।

- अब आपका आवेदन अंचल स्तर पर वेरिफिकेशन के लिए जाएगा।
- वेरिफिकेशन के बाद आवेदन अप्रूव होते ही Download Certificate के विकल्प (लाल घेरे में) पर क्लिक करें, अपना एप्लीकेशन नंबर डालें और आय प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें।

