Bihar Caste CertificateOnline Apply 2026
Bihar Cast Certificate Online Apply — जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन यहां से करें
- ✅घर बैठे आवेदन
- 👆आसान प्रक्रिया
- ⏱️तय समय में
- ₹कोई सरकारी शुल्क नहीं
सभी जातिप्रमाण पत्र
के लिए
📑 इस लेख में क्या है? (पूरी सूची देखने के लिए दबाएँ)
- Bihar Caste Certificate (जाति प्रमाण पत्र) क्या है?
- कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- Bihar Caste Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- ⚙️ Bihar Cast Certificate Online Apply की प्रक्रिया (Step by Step)
- 📢 महत्वपूर्ण लिंक
- ❓ Bihar Cast Certificate Online Apply — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- 📖 पूरी जानकारी (स्क्रीनशॉट के साथ)
- Bihar Cast Certificate Online Apply 2026
Bihar Caste Certificate (जाति प्रमाण पत्र) क्या है?
जाति प्रमाण पत्र एक सरकारी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति की जाति को प्रमाणित करता है। यह स्कूल-कॉलेज में दाखिले, सरकारी नौकरी, छात्रवृत्ति और आरक्षण वाली योजनाओं में काम आता है।
Bihar Cast Certificate Online Apply की सुविधा बिहार सरकार के RTPS पोर्टल (serviceonline.bihar.gov.in) पर मिलती है। प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी (CO) द्वारा जारी होता है और आप इसे घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
- बिहार राज्य के स्थायी निवासी
- SC, ST, BC (पिछड़ा वर्ग) और EBC (अति पिछड़ा वर्ग)
- सामान्य वर्ग के लिए — EWS प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर होना जरूरी (OTP के लिए)
Bihar Caste Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- 🪪आधार कार्ड
- 🖼️पासपोर्ट साइज फोटो
- 🏠निवास प्रमाण पत्र
- 📱मोबाइल नंबर
- 📑खतियान / वंशावली (यदि मांगा जाए)
⚙️ Bihar Cast Certificate Online Apply की प्रक्रिया (Step by Step)
- 1🖥️RTPS पोर्टल खोलेंserviceonline.bihar.gov.in
- 2🏛️सामान्य प्रशासन विभागविभाग की सूची में चुनें
- 3📋जाति प्रमाण पत्र का निर्गमनअपने स्तर वाली सेवा चुनें
- 4✍️फॉर्म में जानकारी भरेंनाम, पता, मोबाइल आदि
- 5📤दस्तावेज़ अपलोड करेंफोटो और जरूरी कागज
- 6✅Submit करेंआवेदन संख्या नोट कर लें
📢 महत्वपूर्ण लिंक
❓ Bihar Cast Certificate Online Apply — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Bihar Cast Certificate Online Apply करने में कितने दिन लगते हैं?
RTPS में अंचल स्तर के जाति प्रमाण पत्र की समय-सीमा तय होती है — सामान्यतः 10 कार्य दिवस के भीतर प्रमाण पत्र जारी हो जाता है। जांच में देरी होने पर समय थोड़ा बढ़ सकता है।
जाति प्रमाण पत्र किस अधिकारी द्वारा जारी होता है?
अंचल स्तर का जाति प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी (CO) जारी करते हैं। जरूरत के अनुसार अनुमंडल या जिला स्तर का प्रमाण पत्र भी बनता है।
आवेदन की स्थिति (Status) कैसे देखें?
RTPS पोर्टल पर “आवेदन की स्थिति देखें” में जाकर अपनी आवेदन संख्या (Application Reference No.) डालें। स्वीकृत होने पर वहीं से या “Download Certificate” लिंक से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या इसके लिए कोई फीस लगती है?
RTPS पोर्टल पर खुद आवेदन करने पर कोई सरकारी शुल्क नहीं लगता। साइबर कैफे या CSC से आवेदन करवाने पर वे अपना सेवा शुल्क ले सकते हैं।
केंद्र सरकार की नौकरी के लिए कौन सा प्रमाण पत्र चाहिए?
केंद्र सरकार की नौकरी या संस्थानों में OBC आरक्षण के लिए अलग से OBC NCL (Non Creamy Layer) प्रमाण पत्र बनवाना होता है।
📣 नोट: आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज़ों को स्कैन करके सही फॉर्मेट में तैयार रखें। गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है। यह सरकारी वेबसाइट नहीं है — हम सिर्फ जानकारी और आवेदन में मदद देते हैं। Raj Computer Basra पर आकर भी आवेदन करवा सकते हैं। ताज़ा जानकारी के लिए Sarkari Update Bihar पेज देखें या हमसे संपर्क करें।
📖 पूरी जानकारी (स्क्रीनशॉट के साथ)
Bihar Cast Certificate Online Apply 2026
यदि आप बिहार के रहने वाले हैं और जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं, तो अब आपको कहीं भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है। बिहार सरकार ने बिहार लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) के तहत जाति प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की है।
सभी आवेदक serviceonline.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
Bihar Caste Certificate Online Apply: जाति प्रमाण पत्र क्या है
जाति प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति की जाति या समुदाय से जुड़ाव को प्रमाणित करता है। इसका उपयोग सरकारी लाभों, शैक्षणिक संस्थानों और नौकरियों में आरक्षण तथा अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है। खासकर ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों के उत्थान के उद्देश्य से बनी सामाजिक और आर्थिक नीतियों में यह जरूरी होता है।
जाति प्रमाण पत्र के बारे में मुख्य बातें:
- उद्देश्य: व्यक्ति को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, शैक्षिक अवसरों और रोजगार आरक्षण तक पहुंचने में मदद करना। इससे उसकी सामाजिक श्रेणी के आधार पर पात्रता की पुष्टि होती है।
- किन्हें जारी होता है: मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित व्यक्तियों को। बिहार में BC और EBC वर्ग को भी जारी किया जाता है।
- आरक्षण: शैक्षिक संस्थानों, सरकारी नौकरियों और विधायी निकायों में प्रतिनिधित्व और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए इन वर्गों के लिए कोटा और आरक्षण की व्यवस्था है।
- पात्रता: आवेदक को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित जाति या समुदाय से संबंधित होना चाहिए और जरूरी सहायक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
- आवेदन प्रक्रिया: उपयुक्त सरकारी विभाग या कार्यालय के माध्यम से आवेदन करना होता है, जिसमें जरूरी दस्तावेज जमा करना और संबंधित अधिकारियों द्वारा तय मानदंडों को पूरा करना शामिल है।
- वैधता: जाति प्रमाण पत्र की एक निर्धारित वैधता अवधि हो सकती है, जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है।
- दुरुपयोग: जाति प्रमाण पत्र में गलत जानकारी देना या उसका दुरुपयोग करना कानूनी अपराध है, जिसके लिए दंड या आपराधिक कार्रवाई हो सकती है।
जाति प्रमाण पत्र का लक्ष्य उन लोगों को अवसर और लाभ देना है, जो ऐतिहासिक रूप से हाशिए पर रहे हैं और जिनके साथ उनकी जाति या समुदाय के आधार पर भेदभाव हुआ है।
Bihar Caste Certificate Online Apply में कौन-कौन से कागजात लगेंगे
आवेदन के समय नीचे दिए गए कागजों में से कोई एक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा:
- मतदाता पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- सर्विस पहचान पत्र (केंद्र, राज्य, सार्वजनिक)
- पासबुक (फोटो सहित बैंक / डाकघर द्वारा जारी)
- स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी)
- पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित)
- सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी)
इनमें से कोई भी एक दस्तावेज आपके पास हो, तो उसे आवेदन के समय वेबसाइट पर अपलोड कर दें।
Bihar Caste Certificate Online Apply के लिए आवेदन कैसे करें
अगर आप बिहार के निवासी हैं और जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया स्क्रीनशॉट के साथ दी गई है। आवेदन से पहले एक बार पूरी प्रक्रिया पढ़ लें। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
सबसे पहले बिहार के RTPS (Service Online Bihar) पोर्टल serviceonline.bihar.gov.in पर जाएं।
पोर्टल के होम पेज पर सामान्य प्रशासन विभाग पर क्लिक करें।

उसके बाद जाति प्रमाण-पत्र का निर्गमन के विकल्प पर क्लिक करें और फिर अंचल स्तर पर चुनें।

अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आवेदक का पूरा विवरण सही-सही भरें, जैसे आवेदक का नाम, लिंग, पिता का नाम, माता का नाम और पता आदि। आवेदक का एक फोटो अपलोड करें और अंत में कैप्चा कोड भरें।

- और Proceed वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- आवेदक का पूरा विवरण सही-सही चेक कर लें। अगर कुछ गलत है तो Edit पर क्लिक करें, नहीं तो Attach Annexure पर क्लिक करें।
- यहां आवेदक का डॉक्यूमेंट अपलोड करना होता है। ऊपर दी गई सूची में से कोई एक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अब Save Annexure वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब पूरा फॉर्म प्रिव्यू होकर आ जाएगा। इसे ध्यानपूर्वक जरूर चेक करें कि कोई त्रुटि न हो।
- अगर फॉर्म पूरी तरह सही है, तो सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।


- जैसे ही आप सबमिट करते हैं, स्क्रीन पर रिसीविंग दिख जाएगी।
- रिसीविंग डाउनलोड करने के लिए Export to PDF वाले बटन पर क्लिक करें।

- अब आपका आवेदन अंचल स्तर पर वेरिफिकेशन के लिए जाएगा।
- वेरिफिकेशन के बाद आवेदन अप्रूव होते ही Download Certificate के विकल्प (लाल घेरे में) पर क्लिक करें, अपना एप्लीकेशन नंबर डालें और जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें।

